{"_id":"5999d6214f1c1b767e8b4904","slug":"191503254049-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना पुल के ऊपर से खड़ी होकर आत्महत्या के इरादे से लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना पुल के ऊपर से खड़ी होकर आत्महत्या के इरादे से लगाई छलांग
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। यमुना नदी में बहते पानी में एक महिला ने यमुना के पुल के ऊपर खड़े होकर छलांग लगा दी। वहां रेहडिय़ां लगाने वालों ने गोताखोरों को इसकी सूचना दी। गोतोखोरों ने नदी में छलांग लगाते हुए डूब रही महिला को बचाया और नदी से बाहर निकाला। महिला की हालत को देखते हुए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे यमुना नदी से ढेड किलोमीटर दूर यूपी की ओर बसे गांव ककोर-हैदरपूर की 46 वर्षीय महिला बिरखा पैदल यमुना नदी के पुल पर पहुंची और पुल की ग्रिल के उपर से नदी में छलांग लगा दी। पुल के पास रेहडिय़ां लगाए प्रसाद बेचने वाले गोताखोरा नौशाद, राधे, राजकुमार ने गोताखोरों की सहायता से डूब रही महिला को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पुलिस व महिला के परिजनों केा दे दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आधा घंटा पहले ही वह घर पर खाना देकर यमुना पुल की ओर गई थी। उन्हें पता भी नहीं उसने ऐसा क्यों किया। परिजन महिला को अपने साथ ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत अभी ठीक नहीं है। पूरी तरह ठीक होने पर महिला के बयान लिए जाएंगे।
उमेश-विष्णु-जगमहेंद्र