{"_id":"593abd094f1c1bb0598b456d","slug":"191497021705-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-थाना चांदनी बाग पुलिस ने किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-थाना चांदनी बाग पुलिस ने किया केस दर्ज
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
एएलएम के साथ मारपीट कर मोबाइल और आठ हजार छीने
पानीपत। जिले के गांव डाडोला में कुछ लोगों ने बिजली निगम के एएलएम के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तक तोड़ दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके आठ हजार रुपये भी छिन लिए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें तीन लोगों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ यूएचबीवीएन छाजपुर ने थाना चांदनी बाग पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि एएलएम नाथीराम डाडोला सेंटर में तैनात है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के सोनू, सोनू (टू) और अंकित और पांच अन्य ने एएलएम नाथीराम के साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया और आठ हजार रुपये छीन छीन ले गए। हमलावरों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी है।