फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 08 Dec 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास
घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। महिला के साथ घर में घुस कर मारपीट करने, उसे निर्वस्त्र कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। महिला का आरोप है कि वह 10 अप्रैल 2018 को अपने घर में कपड़े धो रही थी। तभी अमनदीप, रघुबीर, निखिल, सतपाल और सरोज उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने जबरन उसके कपड़े उतार कर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के पति ने आरोपियों से उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दंपति पर हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया था। वहीं आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर दंपति के खिलाफ ही केस दर्ज करा दिया था। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ठोस सबूत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed