फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस ने नहीं करवाया उषा के शव का पोस्टमार्टम

पुलिस ने नहीं करवाया उषा के शव का पोस्टमार्टम

Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं करवाया उषा के शव का पोस्टमार्टम
मृतक के परिजन नहीं पहुंचे पानीपत, पुलिस ने नहीं करवाया ऊषा के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

- आरोपित की तलाश में यूपी में छापामारी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने शनिवार को भी ऊषा पत्नी आबिद अली के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। अब तक ऊषा के परिजन यूपी से पानीपत नहीं पहुंचे हैं। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम होगा। एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि ऊषा के परिजन सूचना देने के बावजूद भी शनिवार की शाम तक पानीपत नहीं पहुंचे थे। परिजनों के आने के बाद ही ऊषा के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इधर, थाना चांदनी बाग पुलिस की दो टीमें, यूपी के हरदोई जिला पुलिस के साथ मिल कर मृतक ऊषा के भाई अवधेश की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। गौरतलब है कि ऊषा पुत्री रामस्वरूप निवासी गांव खदरी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश ने आबिद अली पुत्र शाकिर अली निवासी गांव रग्गाखेड़ी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश के साथ गत वर्ष प्रेम विवाह किया था। वहीं ऊषा का भाई अवधेश पानीपत में निवास करता था और उसने साथ रहने के बहाने ऊषा व आबिद को पानीपत बुला लिया। तीन अप्रैल को आबिद अली, अवधेश व ऊषा ने पानीपत के सटे गांव नांगलखेड़ी निवासी रोहताश काटियान पुत्र कर्मचंद के भवन में कमरा किराए पर लिया था। वीरवार की शाम को ऊषा मृत हालत में अपने कमरे में पड़ी मिली थी। पुलिस ने आबिद को हिरासत में ले रखा है। जबकि अवधेश की हरदोई में तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक अवधेश पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस केस की जांच कर रहे इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि ऊषा के परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जबकि अवधेश की उत्तर प्रदेश में तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि अवधेश की गिरफ्तारी होने के बाद ही ऊषा की हत्या के मामले की सही जानकारी मिलेगी। फिलहाल पुलिस ने ऊषा की हत्या के आरोप में अवधेश व आबिद पर केस दर्ज कर रखा है और इस मामले की जांच की जा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed