फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दुराचार पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी

दुराचार पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी

Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी
दुराचार पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही पर स्वास्थ्य मंत्री ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तीन साल की सामूहिक दुराचार पीड़िता बच्ची के पीजीआई खानपुर में इलाज में लापरवाही सामने आने पर नाराजगी जताई है और डीसी को बच्ची का इलाज कराने के आदेश दिए हैं। डीसी ने सिविल सर्जन को बच्ची को जिला बाल कल्याण समिति की देखरेख में पीजीआई खानपुर कलां में दाखिल कराकर इलाज कराने के आदेश दिए। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद बच्ची को पीजीआई खानपुर में दाखिल करा दिया।
विदित है कि पांच नवंबर को गैंगरेप पीड़ित तीन बच्ची का छह नवंबर को पीजीआई खानपुर में कोलोस्टमी आपरेशन किया गया था। इसके स्वास्थ्य के दृष्टिगत 10 नवंबर को पीजीआई खानपुर से पीड़िता को छुट्टी दी गई थी, ताकि घर पर रहकर अच्छा स्वास्थ्य लाभ मिल सके, लेकिन बच्ची के स्वास्थ्य में आशा के अनुरूप सुधार नहीं हुआ। जिसके कारण 13 नवंबर को बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गई और उसे पीजीआई खानपुर में दाखिल करवा दिया गया है। वहीं किला थाना पुलिस दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

नूरवाला रोड स्थित एक फैक्ट्री में रहने वाली तीन साल की दुराचार पीड़िता बच्ची का पीजीआई खानपुर में ऑपरेशन कराया गया था। उसको इलाज के बाद छुट्टी दी गई थी। परिजनों ने इलाज में कुछ शंका जताई थी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेशों के तहत बच्ची को फिर से पीजीआई खानपुर में दाखिल करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed