{"_id":"59ea52434f1c1b98678b6928","slug":"181508528707-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-चौकीदार को गंभीरावस्था के चलते अस्पताल में कराया दाखिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-चौकीदार को गंभीरावस्था के चलते अस्पताल में कराया दाखिल
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज गेट पर चौकीदार पर चौकीदार ने किया डंडे से हमला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में तैनात चौकीदार पर दूसरे चौकीदार ने डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी चौकीदार उसको जान से मारने की बात बोल रहा था। गंभीरावस्था में घायल चौकीदार को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना शहर पुलिस ने चौकीदार के बयानों के आधार पर दूसरे चौकीदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बलबीर सिंह निवासी सुताना ने थाना शहर पुलिस को बयान दिए हैं। उसने बताया कि वह शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में चौकीदार के पद पर नौकरी करता है। उसके साथ रामकुमार निवासी बापौली भी नौकरी करता है। वह बीती रात को अपनी ड्यूटी पर तैनात था। रामकुमार नशे की हालत में आया और उसके साथ पहले गाली गलोच की और फिर सिर में डंडा दे मारा। उसरे दो-तीन डंडे और मारे। वह उसको जान से मारने की बात कह रहा था। वह डंडे लगते ही बेहोश होकर गिर गया। उसको होश आया तो वह अस्पताल में दाखिल था। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।