{"_id":"59a463134f1c1b8c018b45c5","slug":"181503945491-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की गर्दन धड़ से अलग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की गर्दन धड़ से अलग
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की गर्दन धड़ से अलग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
बोहली-रिफाइनरी रोड पर रविवार रात बाइक सवार संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। हादसे में युवक की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। सूचना पर पहुंची बोहली चौकी पुलिस ने सोमवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
गांव बोहली निवासी पलविंद्र (18) रविवार रात को बाइक पर तेल लेने के लिए रिफाइनरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। बताया जा रहा है कि वह पंप से तेल डलवाकर वापस जा रहा था। बोहली-रिफाइनरी रोड पर वह बाइक से संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। हादसे में पलविंद्र की गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। बोहली-रिफाइनरी रोड पर युवक की मौत की सूचना पर पहुंची बोहली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
वर्जन
बोहली-रिफाइनरी रोड पर रविवार रात पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर घर लौट रहे युवक की बाइक रेलिंग से टकरा गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। सिविल अस्पताल में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
- रविंद्र कुमार, प्रभारी, बोहली चौकी, पानीपत।