{"_id":"5956a0284f1c1bcb168b4749","slug":"181498849320-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद, अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद, अदालत में पेश कर भेजा न्यायिक हिरासत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से मोबाइल चोरी करने का आरोपी पकड़ा
पानीपत। सीआईए-वन पुलिस ने करीब 25 दिन पहले गोहाना मोड़ के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर मोबाइल फोन चोरी करने के आरोपी को शिव चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप छिक्कारा ने बताया कि वीरवार देर शाम सूचना मिली कि पांच जून को गोहाना मोड़ के पास खड़ी मॉडल टाउन निवासी वरुण जैन की कार का शीशा तोड़कर मोबाइल चोरी करने का आरोपी शिव चौक के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने उसे वहां से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव चौकसा झिझाना, यूपी निवासी सागर के रूप में की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया मोबाइल बरामद कर उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।