{"_id":"594eb74a4f1c1bdf118b484d","slug":"181498330954-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार अनियंत्रित होकर पलटी, नेवी कमांडर समेत पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार अनियंत्रित होकर पलटी, नेवी कमांडर समेत पांच घायल
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। जीटी रोड फ्लाईओवर पर बंसल फैक्ट्री के सामने पानीपत लेन पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार इंडियन नेवी के कमांडर और उसकी पत्नी सहित परिवार के पांच लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी समालखा में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। घायल बजहारी घोष ने बताया कि वह नेवी में कमांडर है। वर्तमान में सेना भवन दिल्ली में कार्यरत है। शनिवार को वह अपने परिवार सहित बसंत कुंज, दिल्ली से डेरा बस्सी एक दोस्त के यहां जा रहे थे। समालखा फ्लाईओवर पर अचानक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उसकी पत्नी शर्मिला घोष, पिता देवेंद्र घोष, दो बच्चे शुभांकर और शिभोदित घायल हो गए। घायलों को कार से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समालखा पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया।