फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   निर्माणाधीन मकान से पकड़ी नकली अंग्रेजी शराब, कारिंदा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

निर्माणाधीन मकान से पकड़ी नकली अंग्रेजी शराब, कारिंदा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान से पकड़ी नकली अंग्रेजी शराब, कारिंदा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
निर्माणाधीन मकान से पकड़ी नकली अंग्रेजी शराब, कारिंदा गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-तीन ने वीरवार सुबह कुटानी रोड दलबीर नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारते हुए अंग्रेजी ब्रांड की नकली शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तैयार करते समय एक कारिंदे को रंगे हाथों काबू कर लिया। जबकि छापे की सूचना के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-तीन टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुटानी रोड दलबीर नगर स्थित मकान में अवैध तरीके से नकली अंग्रेजी शराब तैयार की जा रही है। सीआईए-तीन प्रभारी छबील सिंह ने तुरंत एक टीम तैयार की और कुटानी रोड दलबीर नगर स्थित निर्माणाधीन मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 30 लीटर स्प्रिट से भरा एक ड्रम, तैयार की गई नकली अंग्रेजी शराब की 11 बोतल, विभिन्न अंग्रेजी शराब के स्टीकर लगी खाली बोतल बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पहलवान चौक कुटानी रोड निवासी दीपक उर्फ सोनू के रूप में दी है। आरोपी ने बताया कि यह मकान गांव शहर मालपुर निवासी जगबीर का है। जगबीर और गांव कुटानी निवासी बिंद्र पार्टनरशिप में काम करते हैं। मकान में छापे का पता लगने के बाद से दोनों फरार हो गए। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ किला थाना में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 371, 34 व 63-67 एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक बार में तीन पेटी शराब करते थे तैयार
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वे लोग एक बार में करीब तीन से चार पेटी नकली अंग्रेजी शराब तैयार करते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो और वो लोग आसानी से अपना काम करते रहे। पहले तैयार की गई नकली शराब की सप्लाई के बाद ही और शराब तैयार की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले शुरू किया था काम
निर्माणाधीन मकान में जगबीर ने अपने पार्टनर कुटानी निवासी बिंद्र के साथ नकली शराब बनाने का धंधा शुरू किया था। करीब 20 दिन से नकली अंग्रेजी शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। बताया जा रहा है कि दलबीर व बिंद्र पहले शराब ठेकेदार रह चुके हैं।


कुटानी रोड दलबीर नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की सूचना पर छापा मारा था। निर्माणाधीन मकान से नकली शराब बना रहे एक कारिंदे को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे मुख्य दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
छबील सिंह, प्रभारी, सीआईए-तीन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed