{"_id":"593abee64f1c1b3f288b457d","slug":"181497022182-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-थाना मतलौडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-थाना मतलौडा पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से निकाले 80 हजार रुपये
पानीपत/मतलौडा। मतलौडा में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 80 हजार रुपये की चपत लगा दी। थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। विजेंद्र सिंह निवासी बेगमपुर ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसने तीन जून को मतलौडा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से सुबह 40 हजार रुपये निकाले थे। एक व्यक्ति उसी समय एटीएम में आ गया। उसने बहाना लेकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया और दूसरा कार्ड उसको दे दिया। उसने अगले दिन पैसे निकलवाने को लेकर एटीएम का प्रयोग किया तो उसके खाते का बेलेंस जीरो मिलो। उसने बैंक में जांच कराई को लालबत्ती चौक पानीपत स्थित एक एटीएम से 80 हजार रुपये निकालने की जानकारी मिली। थाना मतलौडा ने उसकी शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।