फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बाइक सवार को बचाने के लिए सवारियों से भरी जीप पलटी, 12 सवारियां घायल

बाइक सवार को बचाने के लिए सवारियों से भरी जीप पलटी, 12 सवारियां घायल

Wed, 01 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने के लिए सवारियों से भरी जीप पलटी, 12 सवारियां घायल
सनौली। थाने के पास सनौली रोड पर मंगलवार को बाइक सवार को बचाने चक्कर में सवारियों से भरी जीप पलट गई। जिसके कारण उसमें बैठी 12 सवारियां घायल हो गई । सनौली थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया ।
विज्ञापन

सनौली रोड पर सनौली थाना के सामने सवारियों से भरी मैक्स जीप पानीपत की ओर से कैराना यूपी की ओर जा रही थी । जब जीप सनौली थाना के पास पहुंची तो सामने से अचानक एक बाइक सवार तेज गति से आ गया । जिसके कारण जीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गई। जीप के ऊपर छत पर बैठे व जीप के अंदर बैठे यात्री नफीस, रहीसु, सब्बीर, महबूब, राजेश, बलवान, रोहतस सहित 12 यात्री घायल हो गए । जो यूपी से पानीपत की ओर फैक्टरियों में मजदूरी करने आ रहे थे। सनौली थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed