{"_id":"5c95370ebdec221420474598","slug":"171553282830-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला, हत्या की आशंका
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
लापता युवक का शव नाले में मिला
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत की बबैल रोड की निवासी अनिल का शव वीरवार की शाम को बबैल रोड के पास से बह रहे नाले से बरामद हुआ। वहीं थाना किला पुलिस ने शव का पानीपत के सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराया। पुलिस की जांच में पता चला कि अनिल कबाड़ी का काम करता था और 18 मार्च को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अनिल संदिग्ध हालता में लापता हो गया है और परिवार ने उसके अपहरण या बंधक बनाये जाने का शक भी जताया था। वीरवार की शाम को राहगीरों ने नाले में एक व्यक्ति का शव देखा और घटना की सूचना थाना किला पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। वहीं पुलिस की सूचना पर अनिल के परिजन भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने नाले से बरामद हुए शव की शिनाख्त अनिल के रूप में की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। थाना किला पुलिस ने अनिल की मौत के मामले में आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही की और उसकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अनिल की मोबाइल फोन कॉल डिटेल भी निकलवाई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।