{"_id":"5b96b846867a557ed20b15b6","slug":"171536604230-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के 5 ठेके से कैश कलेक्शन कर लौट रहे व्यक्ति के माथे में पिस्तौल तान लूटे 91 हजार 500 रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के 5 ठेके से कैश कलेक्शन कर लौट रहे व्यक्ति के माथे में पिस्तौल तान लूटे 91 हजार 500 रुपए
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
थाने से 200 मीटर दूर शराब ठेके कारिंदे का रास्ता रोका, एक ने माथे पर तानी पिस्तौल, दूसरे ने पकड़ी गर्दन, साढे़ 91 हजार लूट ले गए बदमाश
शराब के पांच ठेके से कैश कलेक्शन कर लौट रहा था पीड़ित, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। असंध रोड बतरा कॉलोनी में शराब के पांच ठेके से नकदी एकत्र कर घर लौट रहे व्यक्ति को थाने से 200 मीटर दूर तीन बदमाशों ने रास्ते में रोका और पिस्तौल माथे पर तान कर 91 हजार 500 रुपये लूट लिए। आरोपी के फरार होते ही पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गीता कॉलोनी निवासी पीड़ित संत किशोर पुत्र छविनाथ सिंह ने बताया कि वह पिछले कई साल से शराब के पांच ठेको से कैश कलेक्शन का काम करता है। उसने बताया कि वह सुरेंद्र टक्कर शराब ठेकेदार के यहां 26 साल से नौकरी करता है। रविवार को वह उसके सभी ठेकों से 91 हजार 500 रुपये कैश लेकर असंध रोड से घर की ओर लौट रहा था। आखिरी ठेका विराट नगर से कैश लेने के बाद वह मोटरसाइकिल से बतरा कॉलोनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान असंध नाका पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर की दूूरी पर एक बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने बाइक उसकी बाइक के आगे अड़ा दी। इससे वह बाइक से नीचे गिर गया। इसी दौरान बाइक पर सबसे पीछे बैठा बदमाश हाथ में पिस्तौल लिए उतरा और उसने नीचे पड़े संत किशोर के माथे पर पिस्तौल तान दी। दूसरा बदमाश बाइक से उतरा व उसने उसकी गर्दन पकड़ ली। तीसरा बदमाश बाइक से नीचे उतरा व उसने कहा कि कलेक्शन के रुपए देदे और पेंट की जेब से 91 हजार 500 रुपए निकाल लिए। इसके तुरंत बाद तीनों बदमाश उनकी बाइक पर सवार हुए व असंध नाका पुलिस की ओर से फरार हो गए।
आरोपियों के के फरार होते ही उसने पुलिस कंट्रोल नंबर 100 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची व घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अंधेरा ज्यादा होने के कारण वह बदमाशों की बाइक का नंबर नहीं देख पाया। पुलिस मामले की छानबीन में जुुट गई।
विज्ञापन
लुटेरे चुस्त, पुलिस सुस्त
शहर में लुटेरे वारदात को अंजाम देने में चुस्त नजर आ रहे हैं। वहीं इन लुटेरों को पकड़ने और वारदात पर अंजाम लगाने में पुलिस सुस्त नजर आ रही है। इसके चलते अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वे पुलिस की नाक के नीचे ही लूट की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। कहीं चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर वारदात हो रही है, तो कही लुटेरे बार-बार एक ही क्षेत्र को निशाना बना रहे।
थाना चांदनीबाग क्षेत्र में करीब हर दूसरे दिन पिस्तौल के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट होने की वारदात सामने आ रही है। इसी थाने के क्षेत्र विद्यानंद कॉलोनी में लुुटेरों का गिरोह सक्रिय नजर आ रहा है। लेकिन पुलिस गश्त बढ़ाने पर अभी भी विचार कर ही रही है।
--------
इस तरह की वारदात करने वाले गिरोह को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वारदात से जुड़े हर तथ्य पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
- मनबीर सिंह, एसपी, पानीपत।
पिस्तौल और चाकू दिखाकर एक लाख लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। गन्ने की एक लाख रुपये पेमेंट लेकर अपने गांव कवी लौट रहे अमित कुमार को रास्ते में रोककर सात लोगों ने पिस्तौल व चाकू के बल पर पहले तो मारपीट की और फिर एक लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। अमित कुमार की शिकायत पर कवी गांव वासी विकास उर्फ विक्की और जगता दोनों निवासी कवी सहित 4-5 अन्य लोगों के खिलाफ लूट समेत सात विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित कवी वासी अमित कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह रविवार की शाम सात बजे मोर माजरा से गन्ने की एक लाख रुपये लेकर बाइक से लौट रहा था। रास्ते में सड़क पर बाइक खड़ी करके 6-7 युवक शराब पी रहे थे। उन्होंने उसका रास्ता रोक बाइक को रुकवाया। इनमें से कवी वासी विकास उर्फ विक्की ने उसके सीने में कट्टा अड़ा दिया और जगता वासी कवी चाकू ने उस पर चाकू से वार किया। जो उसकी गर्दन पर हलका सा लग पाया। इसके बाद 4-5 अज्ञात युवकों ने लात व मुक्कों से उसकी पिटाई कर एक लाख रुपये उसकी जेब से निकाल लिए और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।