{"_id":"5957f4c54f1c1b62248b4cd7","slug":"171498936517-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से घर लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से घर लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में दाखिल है परिवार, चोरों ने मकान में किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड घरौंडा के पास दुर्घटनाग्रस्त कार सवार विराट नगर निवासी परिवार का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पीछे से चोरो सूने मकान को निशाना बनाकर हजारों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। महिला अस्पताल से घर पहुंची तो चोरी का पता लगा। मकान में चोरी की सूचना पर पहुंची मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विराट नगर निवासी विनीता सूद ने मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को अपने माता-पिता के साथ किसी काम से कार में पंजाब गई थी। वी जब घरौंडा पहुंचे तो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें माता-पिता और वह घायल हो गई। सबको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। शुक्रवार देर रात डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार देख छुट्टी दे दी। वह घर लौटी तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वह अंदर गई तो सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर मकान से करीब 50 हजार रुपये की नकदी, 12 तोले के सोने के जेवरात, गैस-चूल्हा व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। विनीता का कहना है कि उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मकान में चोरी की सूचना पर मॉडल टाउन चौकी पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मॉडल टाउन चौकी से जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया मकान व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सकें।