फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   खेत में काम करते समय हुई घटना

खेत में काम करते समय हुई घटना

Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खेत में काम करते समय हुई घटना
सर्पदंश से महिला की मौत
विज्ञापन

पानीपत। गांव बरसत के पास संजय नगर डेरा धर्मपुरी, करनाल निवासी एक महिला की खेत में काम करते समय सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना घरौंडा पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। घरौंडा थाना पुलिस डॉक्टरों की एक बार सूचना देने के बाद अस्पताल में नहीं पहुंची। ऐसे में परिजनों ने रोष प्रकट किया। गांव बरसत के पास संजय नगर डेरा धर्मपुरी, करनाल निवासी गुरमीत कौर (40) शनिवार को खेत में काम कर रही थी। उसी दौरान उसको सांप ने काट लिया। महिलाओं ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर पानीपत पहुंचे और एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात महिला की मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मामले की सूचना घरौंडा थाना पुलिस को दी गई। लेकिन दोपहर तक घरौंडा पुलिस नहीं पहुंची, जिससे परिजनों में रोष बना रहा। घरौंडा थाना पुलिस का कहना है कि खेत में काम करते समय सर्पदंश से महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed