फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   किराये पर छह कार लेकर 35 लाख का भुगतान नहीं किया, केस दर्ज

किराये पर छह कार लेकर 35 लाख का भुगतान नहीं किया, केस दर्ज

Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
किराये पर छह कार लेकर 35 लाख का भुगतान नहीं किया, केस दर्ज
किराये पर छह कार लेकर नहीं किया 35 लाख का भुगतान, केस दर्ज
विज्ञापन

पानीपत। सौंधापुर गांव के व्यक्ति से एक व्यक्ति ने छह कार किराये पर ली थी। आरोपी युवक ने उन कारों पर लोन लिया। आरोपी ने न तो उसकी कार लौटाई और न ही पैसे दिए। पुलिस ने अब मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

थाना सिटी पुलिस ने सत्यपाल पुत्र राय सिंह निवासी गांव सौंधापुर की शिकायत पर सुधांशु पुत्र ईश्वर निवासी नेहरू नगर, तहसील कैंप क्षेत्र के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी करने आदि आरोपों में केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी फरार है। सत्यपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी सुधांशु ने उससे छह कारे पानीपत रिफाइनरी में लगाने के नाम पर झांसा देकर किराये पर ली थी। वहीं दोनों के बीच जो किराया तय हुआ था उस हिसाब से सुधांशु पर उसकी 35 लाख रुपये निकलते है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुधांशु ने एक व्यक्ति के पास उनकी तीन कारों को गिरवी कर लाखों रुपये का कर्ज ले रखा है। जबकि तीन कारों को सुधांशु ने कोई सुराग नहीं दिया। उन्होंने बताया कि कार रिफाइनरी प्लांट में किराये पर चल रही है या नहीं इसकी उन्होंने अपने सूत्रों से जांच करवाई तो पता चला उनकी एक भी कार रिफाइनरी प्लांट में नहीं लगी है। सत्यपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी तीन कार उन्हें मिल चुकी है, जबकि तीन कारों का सुराग नहीं लगा है। वहीं इस केस की जांच कर रहे एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि सत्यपाल की शिकायत पर सुधांशु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed