फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स2 करोड़ के लेन-देन में विवाद गहराया, बकाया वसूली को एसोसरएशन पहुंची थाने

स2 करोड़ के लेन-देन में विवाद गहराया, बकाया वसूली को एसोसरएशन पहुंची थाने

Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स2 करोड़ के लेन-देन में विवाद गहराया, बकाया वसूली को एसोसरएशन पहुंची थाने
12 करोड़ के लेन-देन में विवाद गहराया, बकाया वसूली को एसोसिएशन पहुंची थाने
विज्ञापन

पानीपत। शटल लैस फैब्रिक मेन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के 50 उद्यमी 12 करोड़ के लेन-देन विवाद के चलते रविवार को चांदनीबाग थाना पहुंचे। जहां उन्होंने उझा रोड स्थित एक फैब्रिक फैक्टरी मालिक के खिलाफ माल लेकर रुपये ना देने की शिकायत दी। साथ ही पुलिस को शिकायत दी की उक्त फैक्टरी मालिक ने उसकी फैक्टरी में रखा करीब डेढ़ करोड़ का माल शनिवार रात को बेच दिया व रविवार को फैक्टरी में रखी करीब डेढ़ करोड़ की मशीन बेचने की तैयारी कर रहा था। जिसे पीड़ित फैक्टरी मालिकों ने मौके पर जा कर रोका। पुलिस ने उद्यमियों की शिकायत लेकर उक्त आरोपी फैक्टरी मालिक को फोन किया। जिसके बाद दोनों पक्षों को सोमवार को थाने में आने के बारे में कहा।
जानकारी देते हुए शटल लैैस फैब्रिक मैन्युफैक्चर्स के चेयरमैन भीम सचदेवा ने बताया कि उझा रोड साईं बाबा मंदिर के सामने स्थित लक्की दुआ का एसएलएफ से जुड़े उद्यमियों के करीब 12 करोड़ रुपये का लेन-देन का मामला है। करीब एक साल से लक्की दुआ ने एसोसिएशन के 50 उद्यमियों से माल लेकर रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लक्की दुआ ने बैंक से 4 करोड़ रुपये का लोन भी लिया हुआ है। जिसके बाबत कोर्ट से नोटिस भी जारी हुआ है शनिवार को दुआ ने फैक्ट्री में रखा करीब डेढ़ करोड़ रुपये का फैब्रिक स्टॉक रातों-रात बेच दिया। साथ ही फैक्टरी में रखी डेढ़ करोड़ की मशीनों को बेचने की तैयारी कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते एसोसिएशन के उद्यमी मौके पर पहुंचे व मशीनों को बेचने से रुकवाया। इसके बाद सभी उद्यमी इकट्ठे होकर चांदनी बाग थाना में गए। जहां उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उद्यमियों को सोमवार को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही सोमवार को लकी दुआ सहित अन्य उद्यमियों को थाने में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed