फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बोतल में तेल डलवाने के बहाने की रेकी, फिर तीन बदमाशों ने दो सेल्समैन की कनपटी पर देशी पिस्तौल तानकर लूटे 3

बोतल में तेल डलवाने के बहाने की रेकी, फिर तीन बदमाशों ने दो सेल्समैन की कनपटी पर देशी पिस्तौल तानकर लूटे 3

Fri, 16 Feb 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
बोतल में तेल डलवाने के बहाने की रेकी, फिर तीन बदमाशों ने दो सेल्समैन की कनपटी पर देशी पिस्तौल तानकर लूटे 3
बोतल में तेल डलवाने के बहाने की रेकी कर तीन बदमाशों ने दो सेल्समैन से पिस्तौल के बल लूटे 38 हजार रुपये
विज्ञापन


काले रंग के कपड़े पहने हुए थे तीनों बदमाश, दो हरियाणवीं और एक यूपी की भाषा में बोल रहा था
एक सेल्समैन के सिर में देशी पिस्तौल का मार बट, कैबिन में दिया बंद
फोटो संख्या - 1 से 4
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। औद्योगिक नगरी में दिन प्रतिदिन लूट, चोरी, स्नेचिंग, मर्डर जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। खासकर सूरज ढलते ही शहर में अपराध बढ़ने लगते हैं। शुक्रवार अल सुबह करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने देशी पिस्तौल के बल पर सनौली रोड स्थित श्री कृष्ण फीलिंग स्टेशन के दो सेल्समैन को बंधक बना लिया और गन प्वाइंट पर उनसे 38 हजार रुपये कैश लूट कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने एक सेल्समैन के सिर में पिस्तौल का बट मारकर उसे घायल भी कर दिया और उसे एक केबिन में बंद कर फरार हो गए। इसके बाद जैसे तैसे कर दोनों सेल्समैन ने केबिन का दरवाजा तोड़ा और बाहर प्रदूषण मुक्त पर्ची बनाने वाले को जगाया और पेट्रोल पंप के मालिक बबली गुप्ता को इसी सूचना दी। इस बाद गुप्ता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआईए टीम व चांदनी बाग एसएचओ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। तीनों बदमाश पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। घायल सेल्समैन का अस्पताल में इलाज कराया गया।
.....................................................
बाक्स
बदमाशों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
मतलौडा निवासी नवीन ने बताया कि 15 फरवरी रात करीब दो बजे वह अपने गांव के सुरेश के साथ पेट्रोल पंप पर केबिन में बैठे थे। तो उसी समय तीन लड़के आए जिन्होंने अपने मुंह पर नकाब पहना हुआ था। उनमें से दो लड़कों के हाथों में देशी पिस्तौल थी जो हमारी दोनो की कनपटी पर लगा दी और कहा कि जो कुछ लिए हुए हो निकाल दो, मेरे मना करने पर तीसरे लड़के ने देशी पिस्तौल का बट मेरे सिर में मारा और पेट्रोल और डीजल की सैल के करीब 10 हजार रुपये मेरी जेब में से निकाल लिए और उन्होंने कहा की बाकी पैसे कहा पर रखे हुए है जल्दी बताओ नहीं तो तुम्हें गोली मार देगें। फिर मैंने डर के मारे दफ्तर मे रखी अलमारी से 28 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद उन्होंने मेरा व मेरे साथी सुरेश का मोबाइल छीन लिया और हमें दफ्तर में बंद कर भाग गए। इसके बाद हमने दफ्तर का लॉक तोड़ा और बाहर आकर प्रदूषण चैक करने वाले के के बिन में गए और उसके मोबाइल से मालिक को सारी घटना बताई।
विज्ञापन


बाक्स
दो बदमाश बोल रहे थे हरियाणवी और एक यूपी की
नवीन ने बताया कि तीनों लड़को ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, जिनका कद करीब 5 फुट 7 इंच था। इनमें से दो लड़के हरियाणवी भाषा में बोल रहे थे तो एक लड़का यूपी की भाषा बोल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश पहले बोतल में लेने आया था तेल
पेट्रोल पंप के मालिक बब्ली गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। जिसमें घटना से पांच मिनट पहले एक युवक बोतल में तेल लेने के लिए आता दिखाई दे रहा है। पैसे न होने की कहकर वह युवक बिना तेल लिए चला जाता है। इससे शक है कि वह युवक पहले रेकी करने आया था कि पेट्रोल पंप पर कौन-कौन है। इस युवक का चेहरा फुटेज में दिखाई दे रहा है।


वर्जन
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना के बाद वीटी करा दी थी और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ले ली है। तीनों बदमाश नकाबपोश थे। इस लिए अभी पहचान नहीं हो पाई है। सीआईए टीम भी इस मामले की जांच कर रही है।
सुरेश सैनी, थाना प्रभारी, चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed