फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पुलिस नाका तोड़कर भाग रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत,एक घायल

पुलिस नाका तोड़कर भाग रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत,एक घायल

Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस नाका तोड़कर भाग रहे युवकों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत,एक घायल
पुलिस नाका तोड़कर भाग रहे युवकों की कार कीकर के पेड़ से टकराई, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/थर्मल। असंध रोड चौकी के बाहर अल सुबह नाका तोड़कर भाग रहे लोगों की होंडा सिटी कार सौदापुर के पास कीकर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक को चौकी के बाहर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा दिया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस के पास घायल की भी रिपोर्ट नहीं आई। नहर चौकी पुलिस हादसा होने की बात तो मान रही है, लेकिन नाका तोड़ने की बात से साफ इनकार कर रही है। पुलिस हादसे में मृतक की भी कोई रिपोर्ट न मिलने की बात कह रही है।
रविवार गांव सौदापुर में अलसुबह करीब चार बजे के करीब दिल्ली नंबर की एक होंडा सिटी कार संतुलन बिगड़ने के चलते कीकर के पेड़ से टकरा गई। जिसमे वीवर्स कॉलोनी निवासी कार चालक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि होंडा सिटी कार सवार युवक रविवार सुबह तेज गति में कार चलाकर जा रहे थे। असंध चौकी के बाहर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया, लेकिन वे पुलिस नाके को तोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी का पीछा करने का प्रयास किया। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि पानीपत-जींद रोड पर सौदापुर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। पुलिसकर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस के दावों के अनुसार सौदापुर के पास कीकर के पेड़ से एक होंडा सिटी कार टकराई हुई तो मिली, लेकिन कार में कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे कार से निकलकर एक निजी अस्पताल में चले गए। जहां पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारों के अनुसार कार में पांच युवक सवार थे।
विज्ञापन


पुलिस को कंट्रोल रूम से सौदापुर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। कार में कोई घायल या किसी तरह का शव बरामद नहीं किया। पुलिस ने आसपास स्थित अस्पतालों में संपर्क किया, लेकिन यहां पर भी इस तरह का घायल नहीं पहुंचा। कार सवार किसी तरह का नाका तोड़ कर नहीं भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण, प्रभारी, असंध नहर चौकी, पानीपत।


-असंध नाका को तोड़कर भाग रहे थे एक कार सवार लोग, पुलिस राइडर ने गाड़ी का पीछा किया
-कार के चालक की मौके पर ही हो गई मौत
फोटो-31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed