फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लघु सचिवालय की सीढ़ी चढ़ते बुजुर्ग की मौत

लघु सचिवालय की सीढ़ी चढ़ते बुजुर्ग की मौत

Sat, 30 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय की सीढ़ी चढ़ते बुजुर्ग की मौत
लघु सचिवालय की सीढ़ी चढ़ते बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
लघु सचिवालय में बिजली निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते लिफ्ट की केबल जल गई और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आने के बाद भी इसकी अनदेखी रखी। ऐसे में एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एक व्यक्ति की सांस फूल जाने के चलते मौत हो गई। परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।
देसराज कॉलोनी निवासी यशपाल (50) शुक्रवार दोपहर बाद मारपीट के एक मामले में एसपी राहुल शर्मा से उनके लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल स्थित कार्यालय में जा रहा था। लघु सचिवालय की लिफ्ट तकनीकी कमी के चलते बंद थी। परिजनों के अनुसार यशपाल तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों से पहुंचा। उसकी एसपी ऑफिस में पहुंचते ही तबीयत खराब हो गई। उसने वहां पर पानी पी लिया। उसकी तबीयत में और बिगड़ती चली गई। परिजन उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार लिफ्ट न चल पाने के चलते उनको सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर जाना पड़ा। डॉक्टरों ने यशपाल की मौत का प्राथमिक कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन


सुबह केबल शॉर्ट होने से हो गई थी बत्ती गुल
लघु सचिवालय में शुक्रवार सुबह ही एक केबल में शॉर्ट सर्किट हो गया था। जिसके चलते पूरे लघु सचिवालय की बिजली गुल हो गई थी। बिजली निगम अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद लघु सचिवालय की बिजली तो सुचारु कर दी, लेकिन लिफ्ट की बिजली चालू नहीं कर सके। अधिकारियों ने जनरेटर से लिफ्ट चलाने का रिस्क नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों से गए और वापस आए
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी मामले को बढ़ाने की बजाय लिफ्ट को बंद ही रखा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सीढ़ियों से दूसरी मंजिल पर पहुंचे और बैठक लेने के उपरांत सीढ़ियों से ही उतरे। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के जाने के बाद राहत की सांस ली, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही लघु सचिवालय में एक व्यक्ति की मौत हो गई।


लघु सचिवालय में शुक्रवार सुबह बिजली की केबल में फॉल्ट आ गया था। जनरेटर से लाइट सुचारु करा दी थी, लेकिन जनरेटर से लिफ्ट चलाना रिस्की था। जिसके चलते लिफ्ट नहीं चलाई गई। स्वास्थ्य मंत्री ने सीढ़ियों से आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। एसपी कार्यालय में गए एक व्यक्ति की मौत का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
- डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed