{"_id":"59a462634f1c1baf018b45ad","slug":"161503945315-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट के बीच पिस्तौल की नोंक पर दो स्थानों पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई अलर्ट के बीच पिस्तौल की नोंक पर दो स्थानों पर लूट
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई अलर्ट के बीच दो स्थानों पर लूट
- गांव खोतपुरा में शराब ठेके के सेल्समैन को पीटा, नगदी व शराब की बोतलें लूटीं
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
जिले में हाई अलर्ट के बीच थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात हथियारबंद बदमाशों ने दो स्थानों पर पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। गांव गढ़सरनाई में बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर जहां बाइक व नकदी लूट ली। वहीं खोतपुरा में शराब ठेके के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर मारपीट कर नकदी, मोबाइल व शराब की बोतलें लूट ली। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही लूट गिरोह का हाथ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिले में हाई अलर्ट के बाद भी आपराधिक तत्व आपराधिक वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। रविवार रात को बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा को धत्ता बताते हुए दो स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत है। वहीं हाई अलर्ट के बाद भी लूट की वारदात घटित होने से ग्रामीणों में रोष है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खोतपुरा स्थित शराब के ठेके पर रविवार रात दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने ठेके के सेल्समैन के साथ पिस्तौल के बल पर मारपीट कर नकदी व शराब की बोतलें लूट की। गांव गढ़सरनाई निवासी राजबीर ने सोमवार को थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव खोतपुरा स्थित एक शराब के ठेके पर बतौर सेल्समैन कार्यरत है। राजबीर ने बताया कि रविवार रात को वह शराब ठेके पर बैठा था। रात करीब नौ बजे दो बाइकों पर चार बदमाश ठेके पर पहुंचे और बीर मांगने लगे। उसने बीयर के पैसे मांगे तो बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और ठेके के अंदर घुस गए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल के बल पर मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने गल्ले से 2500 रुपये की नकदी, अंग्रेजी शराब की दो बोतल, तीन बोतल बीयर लूट ली और फरार हो गए। राजबीर ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह बाइकों का नंबर नहीं देख पाया। ठेके पर हुई लूट की वारदात की सूचना पुलिस को दी। शराब ठेके पर लूट की सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर लूटी बाइक, मोबाइल व नकदी
गांव बराना निवासी दीपक ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को अपनी मौसी के लड़के गांव गांजबड़ निवासी सुनील के साथ बाइक पर गांव फरीदपुर गया था। रात करीब नौ बजे वे लोग फरीदपुर से वापस गांव की तरफ लौट रहे थे। पुंडरी रोड पर वे लोग सतबीर त्यागी के खेत के पास पानी पीने के लिए रुक गए। तभी पुंडरी की तरफ से एक बाइक पर तीन बदमाश आए। उनमें से एक ने उसकी कमर में पिस्तौल लगाते हुए जो कुछ भी है निकालकर देने की बात कही है। बदमाशों ने दोनों भाइयों से दो मोबाइल फोन, सात सौ रुपये और बाइक छीन ली और गांव पुंडरी की तरफ फरार हो गए। अपने साथ हुई लूट की सूचना दीपक ने पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने दीपक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोनों वारदात में एक ही गिरोह की आशंका
रविवार रात को दो स्थानों पर हुई लूट की वारदात के बाद थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि दोनों ही वारदातों को एक ही रात में अंजाम दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह के बदमाशों का हाथ होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वर्जन
गांव खोतपुरा में शराब ठेके व पुंडरी रोड पर दो भाइयों से लूटपाट की सूचना मिली थी। दोनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना सदर, पानीपत।