फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -महिला की गंभीर हालत देख किया खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

-महिला की गंभीर हालत देख किया खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 10 Jul 2017 08:03 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
-महिला की गंभीर हालत देख किया खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर
ताऊ के घर अलमारी खंगाल रहे युवक ने ताई पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन

फोटो -3
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/सनौली।
गांव खोजकीपुर में अपने ताऊ के घर में घुस अलमारी खंगाल रहे युवक ने पकड़े जाने के डर पर अपनी ताई पर चाकू से हमला कर दिया। युवक वारदात को अंजाम देकर मौके पर फरार हो गया। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। महिला को गंभीरावस्था के चलते मेडिकल कॉलेज खानपुर दाखिल कराया गया। थाना बापौली पुलिस ने महिला के लड़के की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार गांव खोजकीपुर निवासी उषा सोमवार सुबह करीब सात बजे पशु बाड़े में पशुओं को घास डालने गई थी। वह जब वापस घर आई तो दरवाजा खुला था और अंदर उसके देवर संजय का लड़का सचिन अलमारी खंगाल रहा था। अचानक ताई को कमरे में आया देख वह घबरा गया। ताई अलमारी खोलने का कारण पूछने लगी तभी सचिन ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के गले, छाती और पेट में तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उसकी गंभीर हालत देख तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर सचिन 12वीं कक्षा का छात्र है और वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


वर्जन
गांव खोजकीपुर में एक महिला पर उसके देवर के लड़के ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला के गर्दन, छाती व पेट पर चाकू से हमला किया है। महिला के लड़के रजत की शिकायत के आधार पर आरोपी सचिन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय कुमार, प्रभारी, थाना बापौली, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed