फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   डिपो होल्डर नहीं बांट रहा था राशन, घर में मिला, डीएफएससी ने किया सील

डिपो होल्डर नहीं बांट रहा था राशन, घर में मिला, डीएफएससी ने किया सील

Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
डिपो होल्डर नहीं बांट रहा था राशन, घर में मिला, डीएफएससी ने किया सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कृष्णपुरा स्थित सुभाष के डिपो को सील कर दिया। राशन डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा निगरानी कमेटी और स्थानीय लोगों का आरोप है कि डिपो होल्डर ने जून का राशन अब तक नहीं बांटा था। विभागीय अधिकारियों ने इस मामले में विभाग के एक इंस्पेक्टर के शामिल होने की भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आरोपी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी कर दिया है।
भाजपा निगरानी कमेटी के अध्यक्ष अशोक छाबड़ा और नगर निगम के मनोनीत पार्षद मनोज शर्मा कृष्णपुरा के लोगों की राशन न मिलने की शिकायत पर वीरवार देर रात करीब दस बजे सुभाष के राशन डिपो पर पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि डिपोधारक जून का राशन नहीं आने की बात कह कर उन्हहें राशन नहीं दे रहा। वे पूरे एक माह से डिपो के चक्कर काट रहे हैं। मनोज शर्मा और अशोक छाबड़ा ने रात को ही डीएफएससी से बात की। इस पर डीएफएससी ने रात में ही इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को मौके पर भेज दिया। आरोप है कि इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को रिकॉर्ड में डिपो पर गेहूं की सप्लाई पहुंची मिली, लेकिन डिपो पर गेहूं नहीं मिला। आरोप है कि इंस्पेक्टर डिपो होल्डर पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह फिर से डिपो पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। डीएफएससी डॉ. प्रेमपाल ने मामले को देखते हुए इंस्पेक्टर राजीव कुमार मौके पर पहुंचे। उनको जांच के दौरान डिपो पर राशन मिल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डिपो होल्डर ने राशन अपने घर पर उतरवाया है। उसने वीरवार देर रात को राशन घर से डिपो में शिफ्ट किया है। इंस्पेक्टर ने इसकी रिपोर्ट डीएफएससी को दे दी। इसके बाद डीएफएससी ने डिपो को सील करने के आदेश दे दिए। साथ ही डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर दी। भाजपा निगरानी कमेटी ने इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार पर भी कार्रवाई की मांग की। डीएफएससी ने इंस्पेक्टर प्रवीण को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनकी जांच खोल दी है।
विज्ञापन

30 मई को आया था राशन
बताया जा रहा है कि सुभाष के डिपो पर 30 मई को राशन पहुंचा था। उसे यह राशन जून माह में बांटना था, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम लागू होने के बाद भी डिपोधारक ने राशन नहीं बांटा। विभागीय सूत्रों की माने तो कई अधिकारियों के भी राशन गड़बड़ी में हाथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णपुरा स्थित सुभाष डिपो पर राशन न बांटने की शिकायत थी। वीरवार रात को ही इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार को मौके पर भेजा था। लोगों के आरोप है कि इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने राशन में गड़बड़ी पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर प्रवीण को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उसकी जांच शुरू कर दी है। राशन डिपो की सप्लाई सस्पेंड कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डॉ. प्रेमपाल, नियंत्रक, डीएफएससी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed