फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पूर्व सरपंच के घर चोरी का प्रयास करते महिला को रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव रजापुर में पूर्व सरपंच के घर से मोबाइल चोरी करने का प्रयास कर रही एक महिला को पूर्व सरपंच के लड़के ने रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी महिला खिड़की में हाथ डालकर मोबाइल चोरी करने का प्रयास कर रही थी। मामले की शिकायत थाना सदर पुलिस को देते हुए आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रजापुर के पूर्व सरपंच मंगल सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात को वह अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 2:25 बजे शोर सुनकर बाहर निकला तो देखा कि एक महिला उसके लड़के पंजाब सिंह के कमरे के बाहर खड़ी है और उसके हाथ को खिड़की के अंदर से लड़के ने पकड़ा हुआ है। लड़के ने बताया कि महिला खिड़की मेें हाथ डालकर फोन चोरी करने का प्रयास कर रही थी। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान गांव लालपुर जिला कन्नौज, यूपी के रूप में दी। महिला के पास एक और मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना सदर से जांच अधिकारी एसआई रमेश कुमार ने बताया कि गांव रजापुर के पूर्व सरपंच की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed