फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पांच दिन पहले गांव राणा माजरा में शौच के गई लड़की से की गई थी छेड़छाड़

पांच दिन पहले गांव राणा माजरा में शौच के गई लड़की से की गई थी छेड़छाड़

Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन पहले गांव राणा माजरा में शौच के गई लड़की से की गई थी छेड़छाड़
किशोरी से छेड़खानी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सनौली। पांच दिन पहले गांव राणा माजरा में शौच के लिए गई 12 वर्ष की किशोरी से छेड़खानी के आरोपी को शुक्रवार को सनौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सनौली थाना पुलिस ने इस मामले मेें दो लड़कों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। गांव राणा माजरा में पांच दिन पूर्व रविवार बीती रात 12 वर्ष की नाबालिग लड़की को पड़ोस की महिला करीब 11 बजे शौच के लिए बुला कर ले गई थी। वे करीब 20 मीटर दूरी पर पहुंची तो दो लड़के अपनी बाइक पर आए और किशोरी से छेड़खानी करने लगे। किशोरी के चिल्लाने पर घर वाले पहुंच गए। उन्हें आता देख युवक भाग निकले। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। आरोप लगाया कि लड़कों के साथ महिला भी मिली हुई है। इस पर सनौली थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोप में लड़की के पिता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। एक आरोपी सन्नी शुक्रवार को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed