फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   10 घंटों के भीतर बदली युवती, जिसे सिरफिरा आशिक बता लगा रही थी आरोप, उसे माना प्रेमी, युवती के पिता व चाचा पर ऑनर कीलिंग व एससीएस

10 घंटों के भीतर बदली युवती, जिसे सिरफिरा आशिक बता लगा रही थी आरोप, उसे माना प्रेमी, युवती के पिता व चाचा पर ऑनर कीलिंग व एससीएस

Thu, 27 Jun 2019 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
10 घंटों के भीतर बदली युवती, जिसे सिरफिरा आशिक बता लगा रही थी आरोप, उसे माना प्रेमी, युवती के पिता व चाचा पर ऑनर कीलिंग व एससीएस
पानीपत। महज 10 घंटों में ही एकतरफा प्रेम में युवती पर फायर कर सिरफिरे आशिक के आत्महत्या करने की कहानी पलट गई। युवती के बयान लेने से एफआईआर दर्ज होने तक सब कुछ बदल गया। पहले हुए बयान में जिस युवक को सिरफिरा आशिक बताया जा रहा था, वह लड़की का प्रेमी निकला। दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। कई सालों से प्रेम प्रसंग की बात पुलिस की जांच में सामने आई है। उधर, युवक के परिजनों ने युवती के पिता व चाचा पर ऑनर किलिंग का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस युवक के परिजनों की शिकायत पर युवती के पिता और चाचा के खिलाफ ऑनर किलिंग करने, षडयंत्र रचने और एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। वीरवार को हुए मृतक के पोस्टमार्टम में साफ हुआ कि युवक को गोली सामने से लगी व उसकी फेफड़ा फटने और खून ज्यादा बहने से मौत हुई।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में पढ़ते थे, वहीं से शुरू हुआ था प्रेम प्रसंग : पुलिस को दी शिकायत में गांव काबड़ी निवासी मृतक रामकिशोर के मामा नेमपाल ने बताया कि उसकी बहन बिजी के बेटे की बुधवार शाम देशराज कॉलोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रामकिशोर के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मृतक रामकिशोर की उम्र लगभग 26 वर्ष थी। उसने हाल ही में बीए पास किया था। मामा ने बताया कि रामकिशोर का एक कॉलोनी निवासी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही सरकारी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। जहां दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। करीब एक साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों का समुदाय अलग-अलग होने के कारण दोनों को अलग होने के बारे में कहा। इसके चलते युवती ने रामकिशोर को बताया भी कि उसके परिजनों को दोनों का मिलना गवारा नहीं है। उसके परिजन अब युवती को आईटीआई में दाखिला दिलवा रहे हैं, ताकि दोनों का मिलना-जुलना बिल्कुल ही बंद हो सके। बावजूद इसके दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। जिस कारण बुधवार को युवती के पिता व चाचा ने षडयंत्र के तहत ऑनर किलिंग की वारदात को अंजाम दिया। इसमें रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई व युवती की हालत गंभीर है। आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम को युवती के परिजनों ने ऐसा बना दिया, जिसमें युवक को ही दोषी दिखाया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर उक्त मामले में युवती के पिता व चाचा के खिलाफ ऑनर किलिंग करने, षडयंत्र कर वारदात को अंजाम देने सहित एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोली चलाने से पहले युवती से पूछा था कि तुझे मेरा प्रेम कबूल है या नहीं : पुलिस को दिए बयान में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वो आईटीआई से मीडिया ट्रेड का कोर्स कर रही है। उसका रामकिशोर से कई सालों से प्रेम प्रसंग था। इसके बारे में युवती के परिजनों को मालूम हुआ, तो उन्होंने युवती को रामकिशोर से अलग होने के बारे में कहा। इसी कारण युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता भी यूपी के कांधला निवासी युवक साथ तय कर दिया। जिस बारे में युवती ने रामकिशोर को बताया तो वो बहुत ज्यादा गुस्से में आ गया। उस दौरान रामकिशोर ने कहा कि वो युवती को किसी और की नहीं होने देगा। युवती ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद उसने रामकिशोर से काफी दूरियां बना ली थी, जिसके बाद भी रामकिशोर हमेशा मिलने की जिद करता था। वह अक्सर कहता था कि वो युवती का मारकर खुद भी मर जाएगा। बुधवार को जब युवती घर पर जा रही थी, उसी दौरान वो बाइक पर सवार होकर आया व कहने लगा कि तुझे मेरा प्रेम कबूल है या नहीं। इसके जवाब में युवती के मना करते ही उसने एक पिस्तौल से युवती को गोली मारी। गोली युवती के बाई तरफ पेट में लगी व इसके बाद उसने दूसरी पिस्तौल से खुद को छाती में गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेफड़ा फटने व ज्यादा खून बहने से हुई युवक की मौत : वीरवार को मृतक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की बोर्ड टीम द्वारा किया गया। इसमें फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास व सिविल सर्जन दिनेश गौतम मौजूद रहे। शव का पहले सिटी स्कैन किया गया, इसके बाद उसका पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में साफ हुआ कि युवक को गोली सीने में सामने से लगी, जोकि छाती को चीरते हुए पीछे कमर से पार हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि गोली लगने से युवक का फेफड़ा फट गया व बहुत ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।
ये है मामला : वारदात बुधवार शाम करीब छह बजे की है। 20 वर्षीय आईटीआई छात्रा अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान देशराज कालोनी में बाल संस्कृति स्कूल के पास 21 वर्षीय रामकिशोर निवासी गांव काबड़ी बाइक से आया और उसे गोली मार दी। छात्रा के मुताबिक उसे पीछे से गोली मारी गई, गनीमत रही कि गोली उसे छूकर निकल गई। छात्रा को गोली मारने के तुरंत बाद रामकिशोर ने एक और कट्टा निकाला और अपनी छाती पर रखकर दिल में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आईटीआई छात्रा को जिस गली में गोली मारी गई, वहीं उसकी सहेली रहती थी। सहेली और एक राहगीर ने उसे रिक्शा पर बैठा कर अस्पताल पहुंचाया था।

दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामले में युवक की हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच में जुट गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
- सतीश गौतम, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed