फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बिजली चोरी में चार उपभोक्ताओं पर लगाया सवा लाख का जुर्माना

बिजली चोरी में चार उपभोक्ताओं पर लगाया सवा लाख का जुर्माना

Fri, 21 Jun 2019 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में चार उपभोक्ताओं पर लगाया सवा लाख का जुर्माना
समालखा। बिहौली सब डिविजन के अंतर्गत गांव आट्टा में शुक्रवार को टीम ने छापामारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने के आरोप में 4 उपभोक्ताओं पर करीब सवा लाख का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली निगम के उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली चोरी पकड़ने के लिए समालखा व बिहौली सब डिविजन अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। टीमों की ओर से शहर व गांव में छापेमारी की जा रही है। छापेमारी केे दौरान कई दिन पहले भी निगम की ओर से करीब 14-15 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी करने के आरोप में जुर्माना लगाया था। शुक्रवार को भी विभाग के अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने गांव आट्टा में छापेमारी करते हुए बिजली चोरी करने के आरोप मेें 4 उपभोक्ताओं पर सवा लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस संबंध में बिहौली सब डिविजन के एसडीओ दलजीत सिंह का कहना है कि निगम का भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed