{"_id":"5ce43d52bdec22070460b7ff","slug":"15584618304-panipat-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी ने चार पुलिसवालों के साथ मिलकर युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी ने चार पुलिसवालों के साथ मिलकर युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। तहसील कैंप प्रीत विहार में शहर के एक पुलिसकर्मी ने दूसरे जिले के पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर घर में घुसकर युवक से मारपीट की। आरोपी उसे छत से नीचे उतारकर साथ ले गए, किसी तरह उनके चंगुल से बचकर पीड़ित युवक ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल नंबर पर दी। सोमवार को मेडिकल करवा कर पीड़ितों ने इसकी शिकायत तहसील कैंप चौकी में दी। पुलिस ने शिकायत पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रीत विहार तहसील कैंप निवासी युवक कशिश उर्फ नोनी ने बताया कि 19 मई को वह घर के पास छोटे से मैदान में वॉलीबाल खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पुलिसकर्मी राजेश नशे में धुत होकर वहां आया। उसने वहां आते ही कहा कि इस मैदान में नहीं खेलना है, अगर खेलोगे तो जान से मार दूंगा। इसी दौरान वहां राजेश के और साथी पुलिसकर्मी भी वहां आ गए। उनमें एक दिल्ली पुलिसकर्मी भी शामिल था। उन्होंने वहां आते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। खुद को असुरक्षित पाकर वो वहां से भाग निकला और वहां से अपने दोस्त के घर चला गया। कुछ देर बाद उक्त आरोपी पुलिसकर्मी उसके दोस्त सर्वजीत मान के घर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसते ही कशिश व लखबीर सिंह को धक्का मारा। इसके बाद वे कशिश को पकड़कर सीढ़ियों से नीचे जबरदस्ती ले गए। नीचे ले जाने के बाद उन्होंने लाठी-डंडों से उससे मारपीट करने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान मौका पाकर कशिश वहां से भाग निकला। हालांकि इस दौरान पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी रेखा ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया। यहां दोनों में राजीनामा हो गया व शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।