फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पानीपत के उद्योगों के हजारों मजदूरों ने सड़कों पर उतर कर अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

पानीपत के उद्योगों के हजारों मजदूरों ने सड़कों पर उतर कर अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन

Sat, 06 Apr 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
पानीपत के उद्योगों के हजारों मजदूरों ने सड़कों पर उतर कर अपनी मांगों को लेकर किया रोष प्रदर्शन
पानीपत के उद्योगों के हजारों मजदूरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पानीपत। सीटू से संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में पानीपत के उद्योगों के हजारों मजदूर प्रदेश सरकार द्वारा तय किए न्यूनतम वेतन व श्रम कानून लागू करवाने की मांग को लेकर करीब 25 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। गत दिनों 28 मार्च को भी हजारों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर डिप्टी लेबर कमिश्नर पानीपत को रोष प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा था और उसमें श्रम विभाग के अधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता करवाने का 5 अप्रैल तक का समय दिया था। श्रम विभाग बातचीत करवाने में असफल रहा। इसलिए शुक्रवार को फिर से हजारों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। वहीं मजदूरों ने श्रम विभाग व सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मजदूरों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 8 अप्रैल को हजारों की संख्या में मजदूर लघु सचिवालय पहुंच करके श्रम विभाग के कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं मजदूरों की रैली की अध्यक्षता यूनियन प्रधान जयभगवान ने की। इससे पहले हजारों मजदूरों का जलूस हाली पार्क से शुरू होकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचा। इस मौके पर सीटू जिला प्रधान सुनील दत्त ने कहा कि मजदूरों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फैक्टरी मालिक पिछले कई सालों से मजदूरों को कम वेतन दे रहे है। उद्योगों में श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा। सुनील दत्त ने श्रम विभाग व सरकार को चेताया कि अब सीटू मजदूरों के साथ इस तरह से होने वाले अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2019 से बड़े हुए एरियर का भुगतान मजदूरों को मार्च के वेतन के साथ किया जाए। वहीं मजदूरों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि सभी मजदूरों को श्रम कानूनों में शामिल करके ईएसआई व पीएफ दिया जाए। सीटू नेता आनंद ज्वारा ने कहा कि सीपीएम इस मजदूर आंदोलन का समर्थन करती है। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, निगम सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया, यूनियन नेता गुलाब सिंह, सुनील सन्यासी, महेश शर्मा, जिया लाल व रामकुमार यादव आदि ने भी मजदूरों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed