फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   घर की शादी में रुपयों की जरूरत के लिए मिठाई सेल्समैन से की 1

घर की शादी में रुपयों की जरूरत के लिए मिठाई सेल्समैन से की 1

Sun, 17 Feb 2019 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
घर की शादी में रुपयों की जरूरत के लिए मिठाई सेल्समैन से की 1
घर की शादी में रुपयों की जरूरत के लिए मिठाई सेल्समैन से की 18 हजार की लूट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पानीपत। गोहाना मोड़ से शुक्रवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर सीआईंए-वन पुलिस टीम ने बाइक सवार दो युवकों को काबू किया। पूछताछ दौरान युवकों ने उनकी पहचान मनीष पुत्र सुरेंद्र निवासी निबाली व मयंक उर्फ मोनू पुत्र सुभाष निवासी बसा टिकरी जिला बागपत यूपी हाल किरायेदार जौरासी रोड समालखा के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने गत दिनों थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत बर्फी वाला नामक मिठाई की दुकान से लूट की वारदात को अंजाम देने का कबूलनामा किया। सीआईए वन टीम प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि इस वारदात के बारे में 20 जनवरी को थाना समालखा में अजीत पुत्र गंगामल निवासी ओमैक्स सीटी सोनीपत ने शिकायत दे बताया था कि वह समालखा में शशीकांत कौशिक के माल में बर्फीवाला दुकान पर बतौर सेल्समैन के नौकरी करता है। शाम 8 बजे के करीब वह दुकान के कैश काउंटर पर था, इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात लड़के दुकान पर आए, जिनमें से एक ने हेलमेट व दूसरे ने कपड़े से चेहरे को ढका हुआ था। दोनों ने बर्फी चैक कराने के लिए कहा जब वह बर्फी चैक कराने लगा तो दोनों युवकों ने हाथापाई कर जबरदस्ती उसको नीचे गिरा पिस्तौल नुमा कोई हथियार उस पर तान दिया। गल्ले से करीब 18 हजार रूपये की नकदी व उसका मोबाइल फोन लूट कर दोनों फरार हो गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनीष ने बताया कि उसके घर पर शादी थी। जिसके लिए उसको पैसों की जरूरत थी। उसने मयंक के साथ योजना बना इस लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया गहनता से पूछताछ करने व वारदात को अंजाम दे लूटी गई नकदी बरामद करने के लिए गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed