फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटे 14 हजार

कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटे 14 हजार

Sun, 08 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटे 14 हजार
कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटे 14 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
टोल प्लाजा पर दिन दहाड़े कार सवार तीन बदमाशों ने एक ट्रक चालक से 14 हजार रुपए लूट लिए। ट्रक चालक टोल प्लाजा पर मालिक के आने का इंतजार कर रहा था। वारदात की सूचना ट्रक चालक ने सेक्टर 6-7 चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लिया और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, मगर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विक्रम कुमार पुत्र विलास रायनिवासी परसा, जिला सीतामडी बिहार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है और कुंडली की एबीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। वह बांग्लादेश से गाड़ी को लोड़कर पानीपत पहुंचा था। यहीं पर गाड़ी खाली होनी थी। उसने टोल प्लाजा पर गाड़ी को रोककर मालिक को फोन किया। मालिक ने 20 मिनट में आने की बात कही। इसी वक्त कार में सवार होकर तीन युवक उसके पास आए और उससे 14 हजार रुपए लूट लिए। तीनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed