{"_id":"5ac910684f1c1bb4618b601f","slug":"151523126376-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वीं के छात्र का खेत में पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 वीं के छात्र का खेत में पेड़ पर लटका मिला शव
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं के छात्र का खेत में पेड़ पर लटका मिला शव
थर्मल। गांव आसन कलां में 10वीं के छात्र का खेत में पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मतलौडा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 17 वर्षीय नरेश पुत्र सोहन लाल ने हाल में दसवीं की परीक्षा दी थी। वह गांव के ही सरकारी स्कूल का छात्र था। शनिवार दोपहर को वह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। काफी देर तक नरेश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खेत में जाकर देखा। खेत में यहां उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। नरेश ने फंदा क्यों लगाया है अब तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।