फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो काटा हंगामा

शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो काटा हंगामा

Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो काटा हंगामा
शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो काटा हंगामा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड संजय चौक पर एक व्यक्ति को शराब के नशे में गाड़ी चलाते ट्रैफिक थाना प्रभारी ने पकड़ लिया। वे चालक की एल्कोहल लेवल जांचने लगे तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया।

ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी महेंद्र सिंह मंगलवार शाम को करीब पांच बजे संजय चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। ट्रैफिक प्रभारी को एक गाड़ी चालक पर शक हुआ और उन्होंने संजय चौक पर गाड़ी रुकवा ली। प्रभारी ने चालक को नीचे उतरवाकर उसका एल्कोहल लेवल जांचने की कही। उन्होंने चालक को इसके लिए कहा तो चालक ने हंगामा खड़ा कर दिया। ट्रैफिक प्रभारी ने चालक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। वह खुद को एक बड़े व्यक्ति का नजदीकी बताने लगा। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की एक बोतल बरामद हुई। पुलिस ने चालक को काबू कर लिया और सरकारी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। पुलिस को इस दौरान मौके पर खड़ी भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। ट्रैफिक थाना बाबरपुर प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़ लिया था। उसको एल्कोहल जांच के लिए कहा गया तो वह पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी पर उतर आया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। संजय चौक पर भीड़ पर किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया। लोगों को ट्रैफिक बाधित होने पर अपने-अपने गंतव्य को जाने की कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed