{"_id":"595a98854f1c1b1c778b46ca","slug":"151499109509-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पसीना कलां में अपने जानकार को छोड़कर कार से पानीपत वापिस आ रहे थे दोनों युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव पसीना कलां में अपने जानकार को छोड़कर कार से पानीपत वापिस आ रहे थे दोनों युवक
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खादी आश्रम के पास पलटी कार, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास एक कार का टायर फट गया। इसके बाद बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया।
रेलवे कॉलोनी में रहने वाला रोहित (28) एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर जॉब करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात वह अपने दोस्त रेलवे कॉलोनी निवासी लखन के साथ कार से पसीना कलां निवासी परिचित को छोड़ने गया था। बताया जा रहा है कि रोहित और लखन पसीला कलां से घर लौट रहे थे। कार जब जीटी रोड पर खादी आश्रम के पास पहुंची, तभी टायर फट गया। इस पर चालक लखन संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में रोहित की मौत हो गई और लखन घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर किशनपुरा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
दो भाइयों में छोटा था रोहित
परिजनों ने बताया कि रोहित कुंवारा था और दो भाइयों में छोटा था। रोहित की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशनपुरा चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि, धारा 174 के तहत इस मामले में कार्रवाई की गई है।