{"_id":"595a98804f1c1bff058b467d","slug":"151499109504-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार रात बाइक पर सवार होकर महराणा में नमाज पढ़ाने जा रहे थे अध्यापक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रविवार रात बाइक पर सवार होकर महराणा में नमाज पढ़ाने जा रहे थे अध्यापक
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटना में शायर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सड़क दुर्घटना में रविवार रात बाइक सवार उर्दू के अध्यापक और शायर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आठ मरला चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शिवनगर निवासी मोहम्मद अतीक (62) उर्दू अध्यापक थे। वह शायर भी थे। बताया जा रहा है कि वह शिवनगर में मदरसा संचालित करते थे। मोहम्मद अतीक के लड़के अनवर ने बताया कि उसके पिता रविवार रात को बाइक से महराना में नमाज पढ़ाने के लिए निकले थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि जाटल रोड से गोहाना रोड की तरफ कच्ची नहर के साथ-साथ जाने वाले रास्ते पर सड़क दुर्घटना में उसके पिता की मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचा तो बाइक क्षतिग्रस्त थी और उसके पिता का शव सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शायर रमेश पुहाल ने बताया कि मोहम्मद अतीक उस्ताद मुस्लिम ताहिरी के नाम से मशहूर थे।
वर्जन
गोहाना मोड़ दिल्ली पैरलल नहर चौक पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार, प्रभारी, आठ मरला, पानीपत।