{"_id":"5946c2e64f1c1b89778b46e9","slug":"151497809638-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक के पास से वीवो का नया फोन व दूसरे से 2500 रुपये बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक के पास से वीवो का नया फोन व दूसरे से 2500 रुपये बरामद किए
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी ने दो जेब कतरों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाकर स्टेशन परिसर से दो जेब कतरों को धर दबोचा।
जीआरपी के थाना प्रभारी बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि रविवार को गेट पर खड़े जीआरपी पुलिस कर्मियों ने बैग व यात्रियों की तलाशी लेते समय दो जेब कतरों को काबू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों जेब कतरे बिहार मूल के रहने वाले और एक ही जिला पूर्णिया से संबंध रखते हैं। जिसमें एक का नाम सत्यनारायण व दूसरे का सुनील है। सत्यनारायण के पास से वीवो का एक करीब 12 हजार की कीमत का नया फोन व सुनील के पास 2500 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में एक ने बताया कि फोन ट्रेन में किसी पैसेंजर के बैग से निकाला है। वहीं दूसरे ने बताया कि उसने भी ट्रेन में किसी यात्री का पर्स चोरी किया था। जिसमें दो चार प्लास्टिक के कार्ड व 2500 रुपये थे। उसने बताया कि पर्स से रुपये निकालकर उसने पर्स को ट्रेन से बाहर फेंक दिया था।