{"_id":"5c461d78bdec22093e7bf67a","slug":"141548098936-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप व अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान परिजन एसपी से मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप व अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से परेशान परिजन एसपी से मिले
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
रेप व अपहरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजन एसपी से मिले
विज्ञापन
थर्मल। पांच दिन पहले क्षेत्र के गांव में 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया था। छात्रा दोपहर में घर से स्कूल जा रही थी उसी समय छात्र ने उसको कार में अपहरण कर लिया था। जिसके बाद परिजनों ने कार के आगे बाईक अड़ा कर छात्रा को छुड़ा लिया था। उसके बाद नाबालिग छात्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। एक दिन बाद ग्रामीण फिर एसएचओ से मिले और छात्रा का मेडिकल करवाने की बात कही जिसमें रेप की पुष्टि हुई और पुलिस ने अपहरण के साथ रेप की धारा जोड़ दी। वहीं अपहरण वाले दिन छात्र के साथ मारपीट हुई थी। उसी दिन से वह पीजीआई रोहतक में भर्ती है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि लड़का ठीक हो चुका है फिर भी पुलिस आरोपी को हिरासत में नहीं ले रही। छात्रा ने इस घटना के बाद से स्कूल जाना भी बंद कर रखा है। इसी कारण तंग होकर एसपी सुमित कुमार से मिले । एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएचओ सदर विक्रांत कुमार ने बताया कि पुलिस ने अपहरण व रेप का मामला दर्ज किया हुआ है। जैसे ही आरोपी को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी पुलिस हिरासत में ले लेगी। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।