फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पिस्तौल व चाकू की नोंक पर महिला को लूटने का किया प्रयास, महिला की बहादूरी से बदमाश असफल

पिस्तौल व चाकू की नोंक पर महिला को लूटने का किया प्रयास, महिला की बहादूरी से बदमाश असफल

Thu, 23 Aug 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल व चाकू की नोंक पर महिला को लूटने का किया प्रयास, महिला की बहादूरी से बदमाश असफल
फोटो 34
विज्ञापन


घर में घुसकर लूट का प्रयास, महिला ने शोर मचाया तो भागे बदमाश
पिस्तौल और चाकू के बल पर बदमाशों ने किया लूटने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। हथियारबंद बदमाशों ने देसी कट्टे और चाकू के बल पर वीरवार को दिनदहाड़े सराय मोहल्ला में एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट का प्रयास किया। उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन वह बैग छोड़कर भागने में सफल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए और बैग को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता नीरू निवासी सराय मोहल्ला ने बताया कि दोपहर को वह घर पर अकेली थी और छत पर बने कमरे में लेटी हुई थी। इसी दौरान दो नकाबपोश युवकों ने उसके कमरे में घुसने का प्रयास किया। उसने दरवाजा बंद कर दिया लेकिन बदमाशों ने लात मारकर दरवाजा खोल लिया और अंदर घुस गए। बदमाशों ने टेप लगाकर उसका मुंह बंद करने की कोशिश की लेकिन वह उनसे से उलझ गई और उसने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने चाकू मारने की कोशिश की लेकिन लात मारने पर वह गिर गया। उसने छज्जे पर खड़े होकर शोर मचा दिया। इस पर पड़ोस के एक युवक ने भागते हुए दो बदमाशों में से एक को काबू कर लिया। लेकिन किसी तरह बदमाश खुद को छुड़ाते हुए हथियारों का बैग वहीं छोड़कर फरार हो गया। जांच अधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि बाइक पर आए दो युवकों द्वारा वारदात को अंजाम देने का पता चला है। बैग में एक देसी कट्टा व टेप मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed