{"_id":"5b67467f4f1c1b6f668b79a2","slug":"141533494911-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामुंडा नहर में 50 घंटे बाद तैरता मिला सुपरवाइजर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामुंडा नहर में 50 घंटे बाद तैरता मिला सुपरवाइजर का शव
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या- 34 से 36
नामुंडा नहर में 50 घंटे बाद तैरता मिला सुपरवाइजर का शव
मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर का शव उसके कूदने के 50 घंटे बाद नामुंडा नहर में तैरता हुआ मिला। परिजनों ने ही शव को नहर में तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला गया व पुलिस को सूचना दी गई। मॉडल टाउन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची व शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ धारा 306 के अंतर्गत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल गोताखोर और पुलिस के साथ परिजन सुपरवाइजर के सात वर्षीय बेटे की भी नहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है।
मृतक के भाई शिव कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उसका भाई पवन अपने सात साल के दूसरी कक्षा के बेटे दानिश के साथ सुसाइड नोट छोड़कर नहर में कूद गया था। इसके बाद से उन दोनों की तलाश की जा रही थी। इसी के दौरान रविवार दोपहर तीन बजे वह दिल्ली पैरलल नहर के किनारे चलते हुए नामुंडा नहर के किनारे पहुुंचे। वहां उन्हें पानी में सिर के बल एक डेड बॉडी तैरती हुई नजर आई। संदेह होने पर वह नहर के किनारे पहुंचे व शव को देखना चाहा तो उसने भाई की कमीज से उसकी शिनाख्त कर ली। उन्होंने उसे बाहर निकालना चाहा, लेेकिन पानी के बहाव से डेड बॉडी बीच नहर चली गई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणाें से मदद मांगी। उसी बीच एक ट्रैक्टर चालक वहां पहुंचा और ट्राली में रखी रस्सी से शव को बाहर खींचने का प्रयास किया। इसके बाद शव नहर किनारे आया व उसे बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर उसकी शक्ल पहचान नहीं आ रही थी। इसके बाद उसके हाथ को देखा गया। जिस पर उसकी पत्नी ज्योति का नाम लिखा हुआ था। इसी से शव की शिनाख्त हुई व शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
बताने योग्य है कि मॉडल टाउन शांति नगर निवासी नगर निगम सुपरवाइजर पवन कुमार ने उसकी पत्नी के फेसबुक मित्र प्रकाश गुप्ता के साथ अफेयर होने के चलते सुसाइड कर लिया था। साथ ही पवन ने अपने बेटे को लेकर नहर में छलांग लगा दी थी। पवन ने उसकी एक्टिवा में सुसाइड नोट, 48 हजार नकदी व तीन मोबाइल फोन छोड़ा था। इनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मॉडल टाउन थाना पुलिस में दर्ज थी।
विज्ञापन
पत्नी के फोन से प्रकाश गुप्ता की खंगाली जा रही कुंडली
पुलिस ने पवन की पत्नी ज्योति के फोन को साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया। इसमेें उसकी फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया को खंगाला जा रहा है। इसके माध्यम से ज्योति के प्रेमी प्रकाश गुप्ता की कुंडली को खंगाला जाएगा। पुलिस ने ज्योति व प्रकाश गुप्ता के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर की धारा के तहत केस दर्ज किया।
-------
पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। साथ ही उनके बेटे दानिश की तलाश भी जारी है। इसके अलावा पवन के भाई के बयान पर ज्योति और प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- अत्तर सिंह, इंचार्ज, मॉडल टाउन चौकी