फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   चोरी की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

चोरी की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
चोरी की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
चारों ने एक किलो चांदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन

इसराना। बांध गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर एक किलो चांदी, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की बाली व करीब 24 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पूरा परिवार ऊपर के कमरों में सो रहा था। पीड़ित परिवार ने घटना सूचना पुलिस को दी है। पीड़ित राजेंद्र वासी बांध ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बुधवार की रात उनका पूरा परिवार घर के ऊपर के कमरों में सोया हुआ था। सुबह उठकर देखा तो नीचे घर के गेट का टाला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखे संदूक का भी ताला टूटा पड़ा था। घर का दूसरा सामान भी बिखरा पड़ा था। जब सामान चैक किया गया तो घर से करीब एक किलो चांदी के जेवर, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की बालियां व 24 हजार रुपये नकदी गायब थी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी। इसराना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed