फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   तामशाबाद में यमुना किनारे के पास मिला नवजात बच्चा

तामशाबाद में यमुना किनारे के पास मिला नवजात बच्चा

Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
तामशाबाद में यमुना किनारे के पास मिला नवजात बच्चा
तामशाबाद में यमुना किनारे के पास मिला नवजात बच्चा
विज्ञापन

सनौली। गांव तामशाबाद में यमुना के तटबंध के पास एक नवजात बच्चा मिला है। सनौली थाना प्रभारी ने बच्चे को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं, जहां बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार गांव तामशाबाद निवासी रामपाल सिंह पूर्व सरपंच सोमवार सुबह घुमने के लिए यमुना के तटबंध की और गए थे। वहां पर उन्हें किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक नवजात बच्चा रोते हुए मिला। उन्होंने मामले की सूचना सनौली पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण को दी। वहीं गांव से ही एक आरएमपी डाक्टर को भी बुलाया गया ताकि वह बच्चे के स्वास्थ्य को चैक कर सके। डाक्टर ने बच्चे को देखकर सकुशल बताया तो सनौली थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं नवजात बच्चा मिलने की सूचना मिलने पर काफी ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। वहीं थाना प्रभारी बच्चे को अपनी पुलिस जिप्सी में पानीपत सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां बच्चे की हालत सही बताई जा रही है। वहीं यमुना तटबंध के

पास सुनसान क्षेत्र में मिले बच्चे को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाए जारी हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात बच्चा लड़का है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वे इस मामले की जांच कर रहे है कि कौन बच्चे को यहां पर छोड़ कर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed