फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   बेटी की शादी के लिए मकान के कागज रख लिए ढेड़ लाख, समय से पहले देने लिए करते थे प्रताड़ित, मां की गैर-मौजूदगी में 12 साल के बच्चे

बेटी की शादी के लिए मकान के कागज रख लिए ढेड़ लाख, समय से पहले देने लिए करते थे प्रताड़ित, मां की गैर-मौजूदगी में 12 साल के बच्चे

Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए मकान के कागज रख लिए ढेड़ लाख, समय से पहले देने लिए करते थे प्रताड़ित, मां की गैर-मौजूदगी में 12 साल के बच्चे
फोटो संख्या- 5, 6, 7
विज्ञापन


तय समय से पहले उधार के पैसे नहीं चुकाए तो महिला के बेटे का अपहरण
बेटी की शादी के लिए विद्यानंद कॉलोनी निवासी महिला ने ढाई साल के एग्रीमेंट पर उधार लिए थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। विद्यानंद कॉलोनी निवासी एक महिला ने शादी के लिए उधार लिए पैसे नहीं चुकाए तो तीन बदमाशों ने छठी कक्षा के एक छात्र का अपहरण कर लिया। वारदात के दौरान महिला काला पीलिया की दवा लेने दिल्ली गई थी। मां के आने के बाद बच्ची ने सारी बात मां को बताई। इसके बाद वह चांदनीबाग थाना पुलिस गई। वहां उसने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
अपहृत विक्रम (12) की मां रूपा पत्नी सरवेस ने बताया कि वह छह बच्चों की मां है। सात माह पहले पति से उसका तलाक हो गया था। तलाक के बाद सभी बच्चे मां के साथ ही रह रहे हैं। महिला ने बताया कि उसने मार्च 2018 में बड़ी बेटी ज्योति की शादी की थी। इसके लिए उसने विद्यानंद कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी सतीश और कर्मबीर से डेढ़ लाख रुपये लिए थे। ढाई साल में रुपये चुुकाने के एक एग्रीमेंट पर दोनों पक्षों की सहमति जता कर चार रुपये प्रति सैकड़ा ब्याज पर लिए थे। एग्रीमेंट में मकान के कागज भी गिरवी रखने की बात है। महिला का आरोप है कि एग्रीमेंट के दो माह बाद ही उक्त आरोपियों ने उसे रुपये लौटाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला का कहना है कि वह निर्धारित ब्याज भी समय पर देती रही है। इसके बावजूद आरोपियों ने उसे मूल चुकाने के लिए प्रताड़ित करना जारी रखा। महिला का आरोप है कि उक्त आरोपी अक्सर उसके घर पर ताला लगाने की धमकी देते थे। वीरवार को जब वह दिल्ली दवाई लेने गई हुई थी, उसी दौरान आरोपी कर्मबीर, सोनू व सतीश उसके बेटे को घर के बाहर से खेलते हुुए अपहरण कर ले गए। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर भैया को गाड़ी में उठा ले गए बदमाश
विक्रम की छोटी बहन आठ वर्षीय काजल ने बताया कि वीरवार शाम सात बजे भैया गली में खेल रहे थे। उसी समय वहां एक सफेद रंग की गाड़ी में तीन बदमाश आए। उन्होंने मुंह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था। वे आते ही भैया को धमकाने लगे व उसे उठा कर गाड़ी में डालने लगे। इस दौरान वह घर के बाहर आई और उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर तीनों बदमाशों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी व भैया को गाड़ी में डाल कर गाड़ी भगा ले गए। काजल ने बताया कि बदमाश पैसा न देने पर भैया को भी जान से मारने की बात बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काला पीलिया से ग्रस्त मां मजदूरी कर पढ़ा रही बच्चों को
महिला ने बताया कि वह काला पीलिया से ग्रस्त है। तीन माह से टायफायड, चिकनगुनिया से भी जूझ रही है। साथ ही उसके शरीर में खून की कमी भी है। उसका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल से चल रहा है। बच्चे विक्रम (12), काजल (8), कृष्ण (5), पायल (4) को पढ़ा-लिखा रही है। बड़े बेटे के अपहरण हो जाने के बाद से महिला की हालत और भी ज्यादा गंभीर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed