फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कोचिंग सेंटर से लौट रही 11 वीं छात्रा का युवक ने चाकू से गला काट, पेट व कमर में मारे 10 बार चाकू, गंभीर

कोचिंग सेंटर से लौट रही 11 वीं छात्रा का युवक ने चाकू से गला काट, पेट व कमर में मारे 10 बार चाकू, गंभीर

Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर से लौट रही 11 वीं छात्रा का युवक ने चाकू से गला काट, पेट व कमर में मारे 10 बार चाकू, गंभीर
फोटो 62 व 63
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर से लौट रही 11वीं की छात्रा का युवक ने चाकू से गला काट, पेट व कमर में मारे 10 बार चाकू, गंभीर
छात्रा के साथ उसका छोटा भाई भी था, आरोपी ने छोटे भाई को भी मारने का किया प्रयास
जावा कॉलोनी कप्यूटर कोचिंग सेंटर से वापस लौट रही थी छात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
नूरवाला स्थित जावा कॉलोनी में कंप्यूटर कोचिंग सेंटर से घर वापस लौट रही छात्रा को कॉलोनी के युवक ने बीच सड़क पर चाकूओं से गोद दिया। आरोपी ने छात्रा का गला काटकर उसके पेट व कमर पर 10 बार चाकू से हमला किया। आरोपी ने उसके छोटे भाई को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वो भागने में फरार हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बीच सड़क पर छात्रा खून से लथपथ हालत में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। किला थाना पुलिस आरोपी की गिर तार के लिए छापेमारी में जुट गई है।

विजय नगर निवासी बिजेंद्र ने बताया कि उसकी दो बेटिया व दो बेटे हैं। चारों बच्चे पढ़ते है। मंगलवार शाम 6 बजे उसकी दूसरे नंबर की बेटी ाुशी उर्फ जया जावा कॉलोनी में अपने भाई निखिल के साथ कंप्यूटर सेंटर पर गई थी। शाम को 7 बजे वह सेंटर से लौट रही थी। सेंटर से आने के बाद वो अपनी बुआ पुष्पा के घर पर रास्ते में रूक गई थी। बुआ के घर से 50 मीटर व सेंटर से 300 मीटर दूर जावा कॉलोनी के गुरमीत ने उसकी बेटी को रास्ते में रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। गुरमीत ने पहले खुशी का गला काट दिया और इसके बाद उसके पेट व कमर पर एक के बाद 10 बार वार कर दिया। उसके बेटे निखिल ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया। लेकिन वह भागने में सफल हो गया। आरोपी सेक्टर 25 में एक फैक्टरी में काम करता है। अब तक खुशी पर हमला करने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। परिजन व पुलिस खुशी के होश में आने का इंतजार कर रहे है। इस वारदात के बाद जावा कॉलोनी में भय का माहौल है। जिन लोगों ने वारदात को आंखों से देखा है वो सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने से पहले वहां की रैकी की थी और पूरी प्लानिंग तैयार की थी। उसको खुशी के लौटने व सेंटर पर जाने का समय भी पता था। अब पुलिस आरोपी को पकडने के लिए छापेमारी कर रही है। किला पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि छात्रा पर हमला क्यों किया गया है। इस बारे में पता नहीं चल पाया है। छात्रा की हालत गंभीर है। उसके होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed