फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ब्लांइड मर्डर की सुलझी मिस्ट्री, काबड़ी के खेतों में मिला शव ई रिक्शा चालक का था, मामा के लड़के ने शराब के नशे में की थी हत्या

ब्लांइड मर्डर की सुलझी मिस्ट्री, काबड़ी के खेतों में मिला शव ई रिक्शा चालक का था, मामा के लड़के ने शराब के नशे में की थी हत्या

Tue, 27 Mar 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
ब्लांइड मर्डर की सुलझी मिस्ट्री, काबड़ी के खेतों में मिला शव ई रिक्शा चालक का था, मामा के लड़के ने शराब के नशे में की थी हत्या
रंजिश में मामा के लड़के ने मारकर खेत में दफना दिया था ई रिक्शा चालक को
विज्ञापन

काबड़ी गांव के खेत में मारकर दफना दिया था शव को
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
मॉडल टॉउन थाना पुलिस ने काबड़ी गांव के खेतों में मारकर दफनाए गए ब्लाइंड मर्डर मामले की मिस्ट्री को सुलझा लिया है। काबड़ी के खेत में मिला शव ई रिक्शा चालक था। उसको उसी के मामा के लड़के ने शराब पिलाकर ईंटों से हमला कर मार दिया था। इसके बाद वह रात को उसे घसीटकर काबड़ी के खेतों में ले गया और उसे दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान जसबीर सिंह (45) पुत्र जमुनादास मूल निवासी खलवास, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। जसबीर सिंह पिछले 8-9 सालों से जसबीर कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह पेशे से रिक्शा चालक था। 16 मार्च को वह अपने मामा के लड़के सतीश निवासी गंगा राम कॉलोनी के पास गया था। सतीश ने ही उसे फोन कर बुलाया था। गंगाराम कॉलोनी में पीपल के पेड़ के नीचे शराब के नशे में सतीश ने जसबीर सिंह के सिर पर सरिये से कई वार किए। इसमें उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद भी सतीश ने उसकी छाती पर कई हमले किए। उसकी हत्या के बाद सतीश उसको घसीटकर काबड़ी गांव के खेतों में ले गया और दरी में लपेटकर उसको दफना दिया था। 23 मार्च को पुलिस ने काबड़ी के नरेश के खेतों से उसका शव बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश ने हत्या का कारण एक साल पहले जसबीर सिंह द्वारा उसके साथ की गई मारपीट को बताया है। इसी का बदला लेने के लिए उसने जबर सिंह की हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ में आरोपी सतीश पुलिस को बरगला रहा है और बार बार बयान बदल रहा है। पुलिस बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed