फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

पानीपत। कुटानी रोड पर दशहरा देखकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत का कारण सिर में चोट लगाना बताया है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट नहीं पहने हुए था। यही उसकी मौत का कारण बना। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

श्याम (38) निवासी कुटानी रोड शनिवार देर शाम को दशहरा देखकर अपने घर वापस जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह कुटानी रोड पर अनियंत्रित होकर गिर गया। उसके सिर में चोट लग गई। पास पड़ोस के लोगों ने उसको सिविल अस्पताल में ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। किला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने इसमें 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed