फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया शव

पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया शव

Mon, 21 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया शव
फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। देवीमूर्ति कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। साथी श्रमिकों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
मूलरूप से गांव अकोड़ी जिला रोहतास, बिहार निवासी हरेंद्र (35) राजीव कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और देवीमूर्ति कॉलोनी स्थित एक फैक्ट्री में पावरलूम की मशीन चलाता था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह वह फैक्ट्री गया था, जहां मशीन चलाते समय उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह बेसुध होकर गिर गया। साथी श्रमिकों का कहना है कि हरेंद्र के दो लड़के व एक लड़की है। तीनों बच्चों में लड़की बड़ी है। तीनों बच्चे अपनी मां के साथ गांव में रहते हैं। हरेंद्र करीब दस सालों से पानीपत में किराए पर रहता था और फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि एक फैक्ट्री में करंट लगने से श्रमिक की मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम परिजनों के आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed