फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी काबू, 9 दिन के रिमांड पर लिया

हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी काबू, 9 दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन तस्करी का मुख्य आरोपी काबू, 9 दिन के रिमांड पर लिया
पानीपत। सीआईए-3 टीम के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। टीम ने हेरोइन तस्करी के दूसरे मुख्य आरोपी गुलाम हुसैन निवासी बडगाम जम्मू कश्मीर को काबू कर लिया है। वहीं आरोपी को 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। सीआईए 3 टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि गत 27 अप्रैल की देर शाम सीआईए-3 की एक टीम ने सूचना के आधार पर जीटी रोड मलिक पेट्रोल पंप के पास से पंजाब के लुधियाना निवासी हेरोइन तस्कर वरूण भोगन को करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की 722 ग्राम हेरोइन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की थी। आरोपी वरूण भोगन पंजाब नंबर की अपनी इंडिका कार में सवार हो हेरोइन तस्करी के लिए पंजाब से दिल्ली जा रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में मामला दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी वरूण को न्यायालय में पेश कर 9 दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी वरूण ने बताया था कि वह करीब सात वर्षों से श्री नगर में ईंट भट्ठों पर ईंट बनाने के सांचे सप्लाई करता था। इसी दौरान करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात गुलाम हुसैन निवासी बडगाम जम्मू कश्मीर के साथ हुई जो हेरोइन तस्करी का अवैध धंधा करता है। जल्द अमीर बनने के लालच में वह श्रीनगर निवासी गुलाम हुसैन से हेरोइन खरीदकर लाया था और तस्करी के लिए अपनी कार में सवार हो दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया की पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के आदेशानुसार उन्होंने स्वयं टीम का नेतृत्व करते हुए 9 दिन की पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी वरूण की निशानदेही पर हेरोइन तस्कर गुलाम हुसैन निवासी बडगाम जम्मू कश्मीर को रविवार को बडगाम जम्मू कश्मीर से काबू करने में सफलता प्राप्त की है। गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी गुलाम हुसैन को सोमवार को जिला न्यायालय में पेश कर आरोपी का नो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed