{"_id":"5bf9a6fcbdec2241c63652f2","slug":"121543087868-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता का खाने देने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों समेत मौसेरी बहन को टैक्टर चालक ने मारी टक्कर, 1","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता का खाने देने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों समेत मौसेरी बहन को टैक्टर चालक ने मारी टक्कर, 1
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता का खाने देने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों समेत मौसेरी बहन को टैक्टर चालक ने मारी टक्कर
पानीपत। बाबरपुर मंडी से गांव बाबरपुर पिता को खाना देने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाईयों समेत मौसरी बहन को गांव शिमला मौलाना मोड़ एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। आरोपी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत फरार हो गया। हादसे में करीब 18 वर्षीय बाइक चालक समेत, करीब 4 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 10 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां से 10 वर्षीय किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
ये हादसा शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे का है। बाबरपुर मंडी निवासी 18 वर्षीय सुनील अपने छोटे भाई 10 वर्षीय अनिल पुत्र सत्यनारायण के साथ अपने पिता का खाना देने के लिए गांव बाबरपुर जा रहे थे। इनके पिता गांव बाबरपुर में मिस्त्री का काम करते है। दोनों भाईयों के साथ 4 वर्षीय मौसेरी बहन खुशी भी जा रही थी। बाइक को सुनील चला रहा था। बीच में खुशी बैठी थी व बाइक के पीछे अनिल बैठा था। जब ये तीनों खाना लेकर बाइक से गांव शिमला मौलाना मोड़ के पास पहुंचे तो एक तेज गति से ट्रैक्टर चालक आया, जिसके टैक्टर पर ट्राली भी जुड़ी थी। टैक्टर की गति ज्यादा तेज होने के कारण चालक अनियंत्रित हो गया व उसने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों बच्चे दूर जीटी रोड पर जा गिरे। टैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल नंबर पर दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस व एंबूलेंस मौके पर पहुंची व तीनों को एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने सुनील व खुशी को मृत घोषित कर दिया व घायल अनिल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक की धरपकड़ शुरू कर दी। बच्ची के पिता ने लगाया आरोप
बच्ची के पिता ने मृतक सुनील व उसके भाई को उसकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। पिता का कहना है कि वें शनिवार सुबह ही बारहबंकी यूपी से आए थे। वें थके हुए थे, बावजूद इसके सुनील व अनिल ने खाना दे आने के लिए खुशी को उनके साथ ले जाने की जिद्द की। पिता का आरोप है कि उसने खुशी को उनके साथ ले जाने के लिए मना भी किया लेकिन वो जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए। उनके जाने के कुछ देर बाद ही इस हादसे की सूचना मिली। बच्ची के पिता ने बताया कि वें 4 दिनों के लिए पानीपत अपनी मौसी के यहां रहने आए थे। बुधवार को उनकी वापस की ट्रेन की टिकट भी बुक है। खुशी की साढ़े पांच साल की बड़ी बहन व 2 साल की छोटी बहन है।
विज्ञापन
दो माह पहले ही खरीदी थी बाइक
मृतक सुनील की मां ने बताया कि पूरे परिवार ने दिन-रात मेहनत कर रुपये जमा किए। इन रुपयों से दो माह पहले ही उन्होंने बाइक खरीदी थी। मां ने कहा कि उन्हें क्या पता था कि वें बाइक नहीं अपने बच्चों की मौत का सामान खरीद कर ला रहे है। मां ने बताया कि उसके दो ही बच्चे थे। जिनमें मृतक सुनील एक फैक्टरी में काम करता था व घायल अनिल चौथी कक्षा में पढ़ता है।
वर्जन
मृतक बच्ची के पिता के बयान पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
- बाबूलाल, जांच अधिकारी, थाना सदर, पानीपत।