{"_id":"5a3418364f1c1b68678c2175","slug":"121513363510-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईए थ्री प्रभारी के खिलाफ हुई मलिक गोत्र की पंचायत, सीआईए थ्री प्रभारी पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईए थ्री प्रभारी के खिलाफ हुई मलिक गोत्र की पंचायत, सीआईए थ्री प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए थ्री प्रभारी के खिलाफ हुई मलिक गोत्र की पंचायत, सीआईए थ्री प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-थ्री की ओर से उग्रा खेड़ी के धागा व्यापारी दीपक व उसके ममेरे भाई अंकुर को नाजायज तरीके से हिरासत में रखने के आरोप, थर्ड डिग्री देने व मंथली मांगने के मामले को लेकर उग्रा खेड़ी में 12 गांवों की महापंचायत हुई। जिसमें मलिक गोत्र के सात गांवों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पंचायत ने पुलिस अधिकारियों को सीआईए-थ्री प्रभारी पर कार्रवाई के लिए सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। पंचायत में सोमवार को 11 बजे लघु सचिवालय में पहुंचकर एसपी से मिलने का फैसला लिया। एसपी से बातचीत के बाद ही आगामी कार्रवाई करने का फैसला लिया।
उग्रा खेड़ी स्थित मुख्य चौपाल में शुक्रवार को आयोजित पंचायत की अध्यक्षता मास्टर बलबीर सिंह ने की, जबकि संचालन कामरेड सेवाराम मलिक ने की। पंचायत में उग्रा खेड़ी निवासी दीपक व उसके ममेरे भाई अंकुर के साथ सीआईए-थ्री द्वारा नाजायज रूप से हिरासत में रखने, थर्ड डिग्री करने और मंथली मांगने का आरोप लगाया। दीपक ने पंचायत के सामने अपनी बात रखी और इस मामले में पंचायत से न्याय की मांग की। पंचायत ने सीआईए-थ्री की कार्रवाई पर अफसोस व्यक्त किया। शिमला गुजरान के सरपंच ने सीआईए-थ्री की कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की।
बलबीर सिंह ने कहा कि दीपक के साथ पुलिस ने अन्याय किया है। पुलिस का काम जनता की रक्षा करना है, अगर पुलिस की कानून तोड़ेगी तो जनता के पास विरोध करने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सीआईए ने दीपक व अंकुश को हिरासत में रखने के साथ कई दिन पहले उनकी दुकान को ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया। प्रभारी का यह कदम कानून का पालना करने वाला नहीं बल्कि खुद गुंडागर्दी दिखाने वाला है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 12 गांवों के ग्रामीण इस मामले को लेकर एसपी राहुल शर्मा से मिलेंगे और सीआईए-थ्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। पुलिस अधिकारी सीआईए-थ्री पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करती है तो वे आगामी आंदोलन की घोषणा वहीं पर कर देंगे। महापंचायत में कांग्रेसी नेता डॉ. कर्ण सिंह कादियान, भाकियू के उप प्रधान जसवंत देशवाल, निंबरी से स्वरूप सिंह, एडवोकेट वैभव देशवाल, ओमप्रकाश नांदल, राजा खेड़ी से जोगिंद्र, मनोज बाबा, निगम वार्ड पार्षद रामरत्न अग्रवाल, अरुण मलिक व पूर्व सरपंच बिंटू मलिक, सतीश मलिक, जितेंद्र मलिक, सुरेश मलिक, अनिल मलिक, टीटू, गुलाब आर्य, रोहताश मलिक, फेडरेशन ऑफ स्माल स्केल इंडस्ट्री के चेयरमैन यशपाल मलिक, पूर्व चेयरमैन रमेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह है मामला
उग्रा खेड़ी के ग्रामीण 12 दिसंबर मंगलवार को मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, एसपी राहुल शर्मा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहित अग्रवाल को शिकायत दी थी। उग्रा खेड़ी निवासी दीपक बताया कि उसका सनौली रोड के पास धागे का काम है। आरोप है कि, सीआईए-थ्री प्रभारी पिछले दिनों धमकाकर उससे दस हजार रुपये ले गया। उसने पैसे न देने पर फैक्ट्री का निर्माण न होने की धमकी दी। वह एक माह बाद सात दिसंबर को फिर आया और उससे फिर से पैसों की मांग की। उसने पैसे न होने की बात कही तो उसको सीआईए-थ्री के लॉकअप में बंद कर दिया। इस दौरान उसकी जेब से 75सौ रुपये भी निकाल लिए गए। उसको रात को कपड़े उतरवाकर ठंड में बाहर बैठा दिया। उसके साथ थर्ड डिग्री इस्तेमाल की। उसके जानकारों ने उसको आठ दिसंबर को छुड़वाया। वहीं अंकुर निवासी बलजीत नगर पानीपत ने बताया कि वह कॉटन वेस्ट का काम करने के साथ ऑटो किराए पर देता है। उसने आरोप लगाया कि सीआईए-थ्री प्रभारी उसको तंग करता है। उसने आरोप लगाया कि पिछले माह ही पांच हजार रुपये ले गया था। उसको उसके मामा के लड़के दीपक की तबीयत बिगड़ने के बाद आठ दिसंबर को थाने में नाजायज रूप से हिरासत में रखा और उसके 20 हजार रुपये छिन लिए गए। उसने आरोप लगाया कि वह उसको किसी भी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।